सहारनपुर, मार्च 27 -- देवबंद। चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी और नवमी पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवे एवं नौवे स्वरूप की भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने कन्या पूजन कर अपने उपवास पूर्ण किए। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में दिन निकलने से पूर्व ही श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना के लिए पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान मां के जयकारों और घंटे घडियालों से मंदिर प्रांगण दोपहर बाद तक गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी के साथ ही माता शाकुंभरी, काली माता, भैरव बाबा, हनुमान जी, भगवान शिव शंकर और ग्यारहमुखी महादेव आदि पवित्र स्थलों पर प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन परोसते हुए उन्हें टिपिन, पैन-कापी सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.