बोकारो, मार्च 18 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र दुर्गापूजा को लेकर गुरूवार को कलश स्थापन करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। नवरात्र पूजा को लेकर चास-बोकारो के दुर्गा मंदिरों व नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए जा रहे भव्य पूजा पंडालों में कलश स्थापना करने को तैयारी अंतिम चरण में है। इस कलश स्थापना को लेकर दुर्गामंदिरों समेत सभी पूजा पंडालों में साफ सफाई के साथ विशेष तैयारी की गयी। मां दुर्गा की पूजा की तैयारी को लेकर जिले के सेक्टर 9 बी रोड स्थित बड़ी दुर्गामहारानी मंदिर, सेक्टर 4 डी रविदास मोड़, सेक्टर 3 थाना मोड़ दुर्गामंदिर, राम मंदिर स्थित दुर्गामंदिर,सेक्टर 8 डी न्यू दुर्गा मंदिर, चास स्थित जगदंबा मंदिर, जोड़ा मंदिर, माराफारी स्थित चंचली मंदिर समेत अन्य कई क्षेत्रों में भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। उस भव्य पूजा पंडाल में मा...