साहिबगंज, मार्च 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च गुरूवार से हो रहा है एवं जिसका समापन 27 मार्च को राम नवमी के साथ होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के लिए घरों और मंदिरों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई है। गुरूवार को बोरियो चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ होगा। चैत्र नवरात्र के दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। चैत्र नवरात्र को लेकर चैती दुर्गा मंदिर कमेटी के प्रभु साह, रंजीत साह, आशीष कुमार, बमबम कुमार, शंभू भगत, राजू राम आदि भक्त गण लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...