बेगुसराय, मार्च 17 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़़पुरा प्रखंड में चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। जैसे-जैसे 19 मार्च की तिथि समीप आ रही है, प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य जारी है। स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री, फलाहार और चुनरी की दुकानों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वसंत ऋतु के इस पावन काल में शक्ति की उपासना न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है, बल्कि नववर्ष का आगमन नई ऊर्जा का संचार भी करता है। देवी मंदिरों में विशेष लाइटों और फूलों की सजावट की जा रही है। जगह-जगह भक्तगण नौ दिनों के कठिन उपवास व माता के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं। घरों में भी कलश स्थापन की तैयारी ...