भागलपुर, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्रि की कलश स्थापना को लेकर गुरुवार को पवित्र गंगा स्नान के लिए अजगैवीनाथ मंदिर घाट एवं नमामि गंगे घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, गंगा पूजन किया और मां गंगा से सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं की भीड़ से बाजार की सड़कें दिनभर भरी रहीं तथा सड़क के किनारे गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को देखते हुए थानाध्यक्ष के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नगर परिषद द्वारा दोनों घाटों पर बांस की बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन देखरेख के अभाव में घाटों पर की गई बांस की बैरिकेडिंग ध्वस्त हो गई। किसी प्रकार का खतरा सूचक बोर्ड भी नहीं लगाया गया था, जिसके कारण श्रद्धालु जान जोखिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.