रुडकी, मार्च 19 -- झबरेड़ा। चैत्र नवरात्र पर मां भगवती के भक्तों ने घरों में घट स्थापना कर मंदिरों में शैलपुत्री की पूजा की। मंदिरों की साफ-सफाई कर उन्हें विशेष रूप से सजाया गया। सुबह तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। प्राचीन नंदा वाला बाग के भगवान शिव और माता भगवती मंदिर में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...