छपरा, मार्च 19 -- शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों ने की आराधना घरों पर भक्तों ने पवित्र कलश की स्थापना की पेज चार की लीड छपरा, हमारे प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही गुरुवार को शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की आराधना शुरू हुई। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शहर के विभिन्न देवी मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की आराधना शुरू की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर व्रत का संकल्प लिया और मां शैलपुत्री को फूल, अक्षत, धूप-दीप व नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में घंटी-घड़ियाल और शंखध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कई स्थानों पर भजन-कीर्...