मिर्जापुर, मार्च 23 -- चुनार। क्षेत्र के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता धाम में चैत्र नवरात्र के पंचमी तिथि सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ का अबतक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते शीतला धाम के आस पास कि गालियां जाम रहीं। रविवार मध्य रात से ही भारी संख्या श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गय था। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के दबाव के कारण पुजारियों ने तीन बजे भोर में ही मंगला आरती कर मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया गया। ऑटो स्टैंड,वाहन पार्किंग, अदलपुरा रामलीला मैदान से लेकर लेकर शीतला धाम के चारों तरफ की गालियां, चौक,गंगा घाट तक श्रद्धालुओं से पट गए। रास्ते जाम हो गए। श्रद्धालु डलिया में नारियल चुनरी, पुड़ी हलुआ, पुआ आदि प्रसाद के साथ अड़हुल, बेला, चमेली, गुलाब, गेंदा का माला-फूल लेकर क...