चैत्र नवरात्र के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की हुई अर्चना
भागलपुर, मार्च 28 -- अकबरनगर संवाददाता चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की काफी भीड़ नजर आई। लोगों ने आसपास के मंदिर में मां दुर्गा की पूजा आराधना की। इलाके के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही देवी ऋचाएं और मंत्र गुंजायमान रहे। अकबरनगर व खेरैहिया के दुर्गा मंदिरों मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। पूजा समिति द्वारा अकबरनगर व खेरैहिया में मेले के लिए तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.