मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम । चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, संयम, और ज्ञान की देवी मानी जाती हैं। वे सफेद वस्त्र धारण कर दाहिने हाथ में जपमाला और बाएं हाथ में कमंडल लिए हुए प्रतिष्ठित हैं। मान्यता है कि उनकी पूजा से भक्तों में धैर्य और शक्ति का संचार होता है। शहर के चकदह, गंगासागर काली मंदिर एवं सूड़ी स्कूल परिसर में चैती दुर्गा पूजा विधि विधान से हो रही है। शाम में पूजा पंडालों में दीप दिखाने को भीड़ उमड़ पड़ती है। वसंत नवरात्र को लेकर शहर और आस पास के मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों द्वारा सप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा पाठ किया जा रहा है। जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ है। लोग आस्था और विश्वास के साथ मां दुर्गा की आराधना प्रार्थना में लगे हुए है। काली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.