रामपुर, मार्च 25 -- रामपुर में भक्तों ने मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से मां के छठे स्वरूप कात्यायनी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिरों में मां के भजनों की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं में इसको लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया। मंगलवार को नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरुप कात्यायनी देवी की पूजा की गई। मां दुर्गा के भक्तों ने सुबह दुर्गा मंदिरों में जाकर माता रानी को रोली, अक्षत, लाल चुनरी, धूप, दीप जलाकर माता को लौंग बताशें और पान का पत्ता शहद लगाकर अर्पित किए और नवरात्र व्रत कथा और दुर्गा सप्तशी का पाठ किया। मां कात्यायनी को शहद और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाया कुछ भक्तों ने माता को शहद के हल्वे का भोग लगाया। शहर स्थित माई का...