मिर्जापुर, मार्च 24 -- मिर्जापुर, संवादाता l चैत्र नवरात्र के छठें दिन मंगलवार को विंध्याचल मेले में आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी के कत्यायनी स्वरूप के दर्शन करने के लिए श्रद्धांलुओं की भीड़ उमड़ी l पुत्री रूप में देवी कत्यायनी पिता कुल के रक्षक मानी जाती हैं l मां के इसी स्वरूप का दर्शन करने को भक्त भोर में मंगला आरती से पहले ही हाथ में में नारियल, चुनरी, फूल माला लिए मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में खड़े हो गए मंदिर में पहुंच कर अपनी सुविधा के मुताबिक कोई झांकी तो किसी ने गर्भगृह मां की अद्भुत रूप छटा को निहार कर अपने जीवन को कृतार्थ बनाया l मंगलवार होने की वजह से मगरवारी दर्शन करने वालों की भीड़ अधिक रही l गंगा स्नान करने के लिए घाटों पर भी भीड़ रहा l सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल पूरे मेला क्षेत्र में तैनात रही l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...