अमरोहा, मार्च 22 -- मंडी धनौरा। चैत्र नवरात्र के चतुर्थ दिन श्रद्धालुओं ने मां कुष्मांडा की आराधना की। कंचन बाजार स्थित बालाजी धाम पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्र के चतुर्थ दिन मां कुष्मांडा की आराधना होती है। आज सुबह प्राचीन नवदुर्गा मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों मे नारियल, चुंदरी, फूल प्रसाद चढ़ाकर सुख सम्रद्धि की कामना की। बालाजी धाम पर महिलाओं ने माता की भेंटे गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर सिम्मी अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नीति अग्रवाल, मीना यादव, ललित वर्मा, अनीता वर्मा, शिखा अग्रवाल, पूजा शर्मा, शारदा शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...