रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रुद्रपुर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, मां वैष्णो माता मंदिर, अटरिया देवी मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, मां चौमुंडा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और काली माता मंदिर सहित विभिन्न देवी धामों में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भक्तों ने माता के चरणों में फल, फूल, नारियल, चुनरी और मिठाई अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी कलश स्थापना कर हवन-पूजन किया। मंदिरों मे...