भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैती नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों, पूजा पंडालों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 19 मार्च (गुरुवार) से शुरू होने वाले चैती नवरात्र को लेकर मंदिरों में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। शहर के तिलकामांझी चौक, जवारीपुर, मानिकपुर, अलीगंज, बड़ी खंजरपुर समेत विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में कलश स्थापना की जाएगी। इन नौ दिनों तक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कई स्थानों पर मेला का भी आयोजन किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी भी तेज हो गई है। तिलकामांझी चौक स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के पंडित आनंद झा ने बताया कि चैती नवरात्र (चैती दुर्गा) 19 मार्च से शुर...