गया, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्र के मंगलवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से शाम तक माता के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिनभर मां मंगलागौरी के जयकारे से भस्मकूट पर्वत गूंजता रहा। 51 शक्तिपीठों में एक पालनपीठ पर आधी रात बाद 2.30 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। पौ फटते-फटते माता के दरबार में भक्तों की लंबी कतार लग गयी। दो-तीन घंटे तक लाइन में लग रहने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन-पूजन किए। इधर, नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को सप्तशती पाठ करने वाले श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे के छठे स्वरूप माता कात्यायिनी की आराधना की। सप्तशती पाठ से मंदिर से लेकर घर तक वैदिक मंत्रों से गूंज रहे...