गया, मार्च 26 -- वासंतिक नवरात्र की अष्टमी पर शहर के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर के अलावा पितामहेश्वर मोहल्ले में स्थित मां शीतला मंदिर, माता दुख:हरिणी मंदिर, बगला स्थान, बागेश्वरी मंदिर, गायत्री मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भारी संख्या में महिलाओं ने देवी की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। मां मंगलागौरी मंदिर में अष्टमी गुरुवार को करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन पूजन किए। इसमें 80 फीसदी से अधिक महिलाएं रहीं। आधी रात के बाद से मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया। सुबह से रात तक कतार लगी रही। घंटों लाइन में लगे रहने के बाद श्रद्धालुओं ने मां मंगला के दर्शन-पूजन किए। मां मंगला के चरणों में मत्था टेक नारियल, फूल-माला और प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के वजह से मंदिर...