रामपुर, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी पर मां महागौरी और नौवें दिन महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गुरुवार की सुबह से ही मंदिरों और घरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ मां के इन स्वरूपों की आराधना कर सुख-समृद्धि और ज्ञान की कामना की। महाअष्टमी के अवसर पर मां महागौरी की विशेष पूजा की गई। भक्तों ने अपने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन कर उन्हें भोग लगाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां महागौरी की पूजा से पापों का नाश होता है और जीवन में शुद्धता आती है। वहीं महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भी भक्तों ने कन्या पूजन के साथ हवन-यज्ञ आयोजित किए और कन्याओं को भोजन कराया। दिनभर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे और देर रात तक ...