रिषिकेष, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्र को लेकर डोईवाला के बाजार भी गुलजार हो गए हैं। बुधवार को श्रद्धालु घट स्थापना, अखंड ज्योति, दुर्गा सप्तशती पाठ और कन्या पूजन की तैयारियों में जुटे नजर आए। सुबह से ही बाजारों में भक्तों की आवाजाही बनी रही, जिससे पूजा सामग्री की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पूजा-पाठ के लिए कलश, नारियल, लाल चुनरी, जौ, मिट्टी के दीपक, घी-बत्ती, अगरबत्ती, धूप, रोली-चावल और देवी प्रतिमा की मांग बढ़ गई है। फूल विक्रेताओं के यहां गेंदे, गुलाब और कमल के फूलों की खरीदारी अधिक रही, वहीं फल मंडियों में केला, सेब, नारियल और मौसमी फलों की बिक्री बढ़ी। व्यापारियों के अनुसार नवरात्रों के पहले दिन से ही बिक्री में तेजी आई है और अगले नौ दिनों तक यही रफ्तार बने रहने की उम्मीद है। कई दुकानदारों ने सजावट और विशेष ऑफरों के साथ ग्र...