नई दिल्ली, मार्च 16 -- हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च 2026, गुरुवार से हो रही है। इसी दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ नया संवत्सर और चैत्र नवरात्रि का आरंभ माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस वर्ष का नाम 'रौद्र' संवत्सर रहेगा। इस संवत्सर में राजा बृहस्पति (गुरु) और मंत्री मंगल माने गए हैं। ज्योतिष में गुरु ज्ञान, धर्म और समृद्धि का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और निर्णय क्षमता का संकेत देता है। ऐसे में यह वर्ष कई राशियों के लिए तरक्की और नए अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मिथुन, तुला, धनु और मकर राशि के लिए यह साल खास रहने की संभावना है। वहीं कुछ राशियों को साल भर सावधानी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।इन राशियों के लिए बन रहे हैं अच्छे योग मिथुन राशि- नए संवत्सर में मिथुन राशि व...