नई दिल्ली, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्र 2026 की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से हो रही है। इसी दिन हिंदू नव संवत्सर 2083 (रौद्र नाम) का भी आरंभ होगा। सनातन परंपरा में वर्ष की शुरुआत मां भगवती की उपासना से होती है, इसलिए चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना कर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा शुरू की जाती है। इस वर्ष तिथि और मुहूर्त को लेकर कुछ विशेष योग बन रहे हैं, जो इसे और महत्वपूर्ण बना रहे हैं।19 मार्च को ही क्यों होगी घटस्थापना- पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 48 मिनट से शुरू हो रही है और अगले दिन भोर में समाप्त हो जाएगी। यही कारण है कि उदय काल के हिसाब से कुछ जगह 20 मार्च को शुरुआत मानी जा सकती है, लेकिन शास्त्रीय मान्यता के अनुसार प्रतिपदा तिथि में ह...