नई दिल्ली, जनवरी 4 -- Ram Mandir darshan: आम श्रद्धालुओं को प्रथम तल पर रामदरबार का दर्शन कराने पर विचार किया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि के पावन दिन से श्रद्धालुओं शेषावतार समेत परकोटे के मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। नवसंवत्सर 2083 के शुभागमन पर कुछ बदलाव लागू किए जाएंगे। राम मंदिर में कोई व्यवस्था सशुल्क नहीं रहेगी लेकिन नि: शुल्क व्यवस्था के दुरुपयोग पर रोकथाम के लिए जरूरी बदलाव पर मंथन किया जा रहा है। इसके साथ ही आम श्रद्धालुओं को भी राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार का दर्शन कराने पर भी विचार किया गया, लेकिन प्रथम तल पर स्थानाभाव की समस्या को ध्यान में रखते हुए एक-एक घंटे के स्लाट को निर्धारित कर निश्चित संख्या में दर्शन कराने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है। इस व्यवस्था को नवसंवत्सर 2083 के शुभारम्भ यानि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च ...