आगरा, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्रि में छठवें दिन भक्तों ने मां-कात्यायनी के स्वरूप की पूजा अर्चना की। शहर के चामुंडा देवी मंदिर व सोरों के गांव भोगपुर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मंगलवार की सुबह से ही भक्त चामुंडा देवी मंदिर में दर्शन व पूजा करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर में भक्त को देवी के दर्शन के लिए कतार में खड़े नजर आए। दोपहर में भी आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग चामुंडा मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। चामुंडा मंदिर में शाम के समय भव्य आरती में लोगों ने भागीदारी कर परिवार की खुशहाली की कामना की। सोरों के गांव भोगपुर में स्थित देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्रि में मेला का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को भी भोगपुर में पहुंचकर भक्तों ने परिवार के साथ पहुंचकर देवी के दर्शन व धार्मिक अनुष्ठान किए। सोरों के ब...