देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून। चैत्र नवरात्रि के छठे दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आर्यनगर वार्ड स्थित शिव मंदिर में माँ कात्यायनी की आराधना कर 251 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधानपूर्वक सामूहिक कन्या पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने अपने परिवार के साथ नैशविला रोड स्थित बद्रीनाथ मंदिर में भी माँ कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर 151 कन्याओं का कन्या पूजन किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, भोजन कराया तथा दक्षिणा व उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि बेटियां समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है। उन्होंने कहा कि कन्याओं के सम्मान से समाज में करुणा, सात्विकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नारी शक्ति के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.