मुरादाबाद, मार्च 18 --  नवरात्र की रौनक घरों में ही नहीं, बल्कि मंदिरों और बाजार में भी देखी जा रही है। गुरुवार से शुरू होने वाले नवरात्र की खरीदारी के लिए बाजारों में रौनक देखने को मिली। लोगों ने कलश स्थापना के लिए पूजा की सामग्री खरीदी। मंदिरों को भी आकर्षक ढंग पर सजाया गया। नवरात्र के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कलश स्थापना, अखंड ज्योति, माता की चौकी स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।बाजारों में महिलाएं पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लौंग, सुपारी, कपूर सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री खरीद रही हैं। नौ दिन के उपवास में अन्न से परहेज किया जाता है, इसलिए बाजार में कुट्टू का आटा, फल, व्रत के अन्य सामानों की भी दुकानें सज गई ह...