चंदौली, मार्च 21 -- सकलडीहा। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मां चंद्रघंटा की आकर्षक ढंग से झांकी भी सजाई गई। जहां कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान कस्बा के दुर्गा माता, काली माता, सम्मय माता और भवानी माता के मंदिरों में भक्तों ने माला, फूल, प्रसाद और चुनरी चढ़ाई। श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नतें पूरी होने की कामना कर रहे थे। मंदिरों में बजते घंटों और देवी गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। काली माता मंदिर के पुजारी मुरलीधर पाण्डेय ,राजजनम चौबे और दिलीप मिश्रा ने बताया कि जो भक्त सच्चे मन से माता की आराधना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। काली माता के दर्शन के बाद महिलाएं पास के नीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.