बुलंदशहर, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्र के नौंवे और अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना कर घर और मंदिरों में कन्या-लांगुरों को जिमाया। माता के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। हवन की श्रद्धालुओं ने अपने अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। शुक्रवार को सुबह से ही घरों में पूर्णाहुति के लिए हवन कर गोला-सुपारी से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां समर्पित की गई। साधकों ने कन्या-लांगुरों को भोजन कराकर उन्हें उपहार और दक्षिणा भेंट की। नगर के देवीपुरा स्थित श्री भवन देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, साठा स्थित श्री राजराजेश्वर मंदिर, मामन रोड स्थित श्री भूतेश्वर मंदिर, चौक बाजार स्थित श्री गंगा मंदिर, डीएम रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्री आनंदेश्वर मंदिर, अनूपशहर अडडा चौराहा स्थित मंशा देवी मंदिर,...