हमीरपुर, मार्च 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों की साज-सज्जा शुरू हो गई है। इन मंदिरों में नौ दिनों तक आस्थावानों की भीड़ उमड़ेगी। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन और पूजन को लेकर इंतजाम कराए जा रहे हैं। इन मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम रहेंगे ताकि किसी किस्म की कोई भी अव्यवस्था या अराजकता न फैले। भव्य तरीके से हो रही चौरा देवी मंदिर की साज-सज्जाशहर के सुप्रसिद्ध चौरा देवी मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया-संवारा जा रहा है। इस मंदिर में नवरात्र के दिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ होती है। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर मंदिर तक आने के रास्ते में श्रद्धालुओं को किसी किस्म की किस्म की दिक्कतें न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालु आसानी से दर्शन और पूजन कर सकें, इस...