बिहारशरीफ, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्रि : चौथे दिन मां कूष्माण्डा की आराधना, हो रही जय जयकार देवी मंदिरों में अहले सुबह से पूजा अर्चना के लिए पहुंच लगे थे श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती पाठ और जयकारों से भक्तिमय बना है माहौल बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्माण्डा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों में अहले सुबह से पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। घोसरावां के मां आशापुरी मंदिर के पुजारी रविरंजन उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती पाठ और जयकारों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां कूष्माण्डा के चरणों में पुष्प, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति औ...