गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को शहर में सप्तमी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा। शहर के प्रमुख मंदिरों शीतला माता मंदिर, न्यू कॉलोनी मोड़ स्थित सुदर्शन मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, सेक्टर-4 के राम मंदिर और सूर्य विहार स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने मां कालरात्रि के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। खासकर शीतला माता मंदिर में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व होता है। उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.