भदोही, मार्च 19 -- ज्ञानपुर। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप का भक्तों ने विधिवत पूजन किया। ब्रह्ममूर्ति में स्नान कर श्रद्धालु देवी मंदिरों में दर्शन कर कृतार्थ होते रहे। मंदिरों और भवनों में नवरात्र के प्रथम दिन धार्मिक अनुष्ठान चलता रहा। माता रानी का दर्शन कर आस्थावान सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। नवरात्र के प्रथम दिन सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर, घोपइला देवी, काग भूसंडी, नागेश्वर धाम, दूधनाथ मंदिर समेत समस्त मंदिरों में दर्शन-पूजन कर क्रम चलता रहा। माता रानी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर श्रद्धालु निहाल होते रहे। हरिहरनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने बताया कि मां शैलपुत्री को लाल रंग बहुत प्रिय है। उन्हें लाल रंग की चुनरी, नारियल और फल-मीठा चढ़ाया जाता है। मां की पूजा के समय भक्तों को लाल और ...