बगहा, मार्च 19 -- बेतिया। चैत्र नवरात्रि को लेकर नगर के सभी दुर्गा माता के मंदिरों में विशेष तैयारी पूरी कर ली गई है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर के दुर्गा बाग मंदिर परिसर की पूरी सफाई की गई है। माता को चढ़ाने के लिए लाल चुनरी सहित प्रसाद के लिए कई प्रकार की सामग्रियों का स्टाल दुर्गा बाग मंदिर के बाहर लग चुका है। माता को प्रिय अड़हुल फूल बेचने के लिए फूल विक्रेताओं का भी स्टॉल लग चुका है। तीन लालटेन चौक स्थित माता दुर्गा मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा चुका है। पूरे मंदिर परिसर को गेंदे के फूल की लड़ियों और झालर से सजाया गया है। बुधवार को इस मंदिर परिसर के अंदर भक्ति महिलाओं के द्वारा देर तक भजन कीर्तन आयोजन किया गया। इसी प्रकार काली बाग मंदिर परिसर में माता दुर्गा के पौराणिक मंदिर के आसपास सफाई कर पूरी तैयारी कर ली ग...