मोतिहारी, मार्च 28 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीता पंचायत अंतर्गत पानापुर नायका टोला स्थित अति प्राचीन मंदिर सिहोरवा माई स्थान परिसर में चैत्र दशहरा के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सिहोरवा मेला का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण पहुंचे और उत्साहपूर्वक मेले का आनंद उठाया। मेले में बच्चों के लिए झूले, खेल-तमाशे, गुब्बारे और खिलौनों की आकर्षक दुकानों ने खास आकर्षण का केंद्र बनाया। वहीं, दैनिक उपयोग की वस्तुओं, श्रृंगार सामग्री और खाने-पीने की दुकानों से पूरा मेला परिसर गुलजार रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मेले के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.