चित्रकूट, मार्च 18 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में चैत्र माह के अमावस्या मेला में रबी फसल की चल रही कटाई का असर साफ नजर आया। इसके साथ ही इस बार अमावस्या दो दिन मानी जा रही है। फलस्वरुप इन दो कारणों की वजह से बुधवार को अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। प्रशासनिक अमला पहले ही दिन अमावस्या मानते हुए मेला क्षेत्र में डटा हुआ है। यूपी-एमपी क्षेत्र में सुरक्षा व भीड़ की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं संभालने के लिए अधिकारियों के साथ पुलिस टीमें तैनात है। हर बार अमावस्या मेला के दौरान धर्मनगरी चित्रकूट में स्थानीय के अलावा दूसरे जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मौजूदा समय पर रबी की फसल की कटाई शुरु हो चुकी है। बार-बार मौसम में बदलाव को देखते हुए किसान जल्द से जल्द फसलों को स...