रिषिकेष, मार्च 18 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में चैत्र मास की अमावस्या पर गंगा के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने गंगा स्नान, दान-पुण्य और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व पिण्डदान किया। जिससे पूरा वातावरण 'हर-हर गंगे' के जयकारों से गुंजायमान हो गया। बुधवार को ऋषिकेश में चैत्र मास की अमावस्या को लेकर लोगों में श्रद्धा देखने को मिली। अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचकर आस्था की डूबकी लगाई। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, दत्तात्रेय घाट, रामानंद घाट, बहत्तर सीढ़ी घाट, साईं घाट, आवास विकास गंगा घाट, मुनिकीरेती स्थित दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, स्वर्गाश्रम स्थित सीता घाट, परमार्थ निकेतन गंगा घाट आदि जगहों पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालु उमड़े। दिन भर घाटों पर श्रद्धालुओं की आमद बनी रही। श्रद्धालुओं ने ग...