काशीपुर, जून 1 -- काशीपुर। चैती मेले में आध्यात्मिक पुस्तकों का प्रचार-प्रसार कर रहे सेवादारों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, ढकिया नंबर-1 निवासी केशव धवन चैती मेले में आध्यात्मिक पुस्तकों का प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान अंकुर सिंह, सत्येंद्र शर्मा, मुकेश, अतुल कश्यप, कन्हैया ठाकुर, सोनू पाल और उनके साथ 10-15 अन्य लोग गैंग बनाकर वहां पहुंचे और पुस्तक सेवा कर रही उनकी माता से झगड़ा करने लगे। जब केशव और उनके साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें गाली देते हुए हॉकी और डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे जान बचाकर भागने पर आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेरकर दोबारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों ...