काशीपुर, अप्रैल 3 -- काशीपुर। चैती मेले में पकोड़ी का ठेला लगाने वाली एक महिला ने मेले की महिला बाउंसरों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम धरमपुरा थाना टांडा रामपुर यूपी निवासी सुषमा पत्नी अनिल ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि उन्होंने चैती मेले में पकोड़ी का ठेला लगा रखा है। आरोप है कि दो अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपना सामान समेट रही थीं। इसी दौरान मेले के झूले पर तैनात एक महिला बाउंसर वहां आई और उनके साथ अभद्रता करने लगी। इसके बाद उसने 10 अन्य महिला बाउंसरों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने उनके बाल पकड़कर उनके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.