लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को ऐतिहासिक चैती मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान मेला परिसर एवं शिव मंदिर क्षेत्र में लगी खाने-पीने की दुकानों, प्रतिष्ठानों, प्रसाद एवं मिठाई विक्रेताओं की जांच की गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विश्राम रावत के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार का मिलावटी या घटिया खाद्य पदार्थ बिक्री के लिए न रखें। अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी खाद्य सामग्री ताजी एवं स्वच्छ होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...