काशीपुर, अप्रैल 20 -- काशीपुर। चैती मेले आए एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ढकिया कलां निवासी मनीष पुत्र कलवा ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह नौ अप्रैल की रात दस बजे चैती मेले आया था। यहां उसने अपनी बाइक मोटेश्वर मंदिर के पास खड़ी की और मेले के अंदर प्रसाद लेने चला गया। इस बीच उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...