लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- गोला गोकर्णनाथ। ऐतिहासिक चैती मेले के मद्देनजर नगर पालिका परिसद द्वारा अलीगंज रोड पर यातायात नियंत्रण के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सदर चौराहे के पास अलीगंज रोड पर बैरियर लगा दिया गया है, जिससे भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही रोडवेज बसों का संचालन भी अलीगंज रोड से बंद कर दिया गया है। अब बसों को मरघट रोड या रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाईपास मार्ग से निकाला जा रहा है। इस संबंध में गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि चैती मेले के दौरान रूट डायवर्जन लागू किया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.