काशीपुर, मार्च 31 -- काशीपुर। पंडा परिवार ने फिर से चैती मेले का प्रबंधन उन्हें सौंपे जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में पंडा परिवार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष चैत्र माह में ग्राम उज्जैन स्थित मां बाल सुंदरी मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। मंदिर के चारों ओर स्थित भूमि पर प्रथम नवरात्र से पूरे चैत्र माह तक पंडा परिवार द्वारा मुगलकाल से मेले का आयोजन किया जाता रहा है, जिसे चैती मेला के नाम से जाना जाता है। श्रद्धालुओं के ठहरने, मनोरंजन और स्थानीय जरूरतों की पूर्ति के लिए मंदिर के आसपास पंडा परिवार द्वारा विभिन्न दुकानों और खेल-तमाशों का आयोजन भी कराया जाता रहा है। पंडा परिवार ने कभी भी राज्य सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं की। जिस भूमि पर चैती मेले का संचालन होता है, वह राजस्व अभिलेखों में चैती मेला...