रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- काशीपुर। चैती मेला समाप्ति के उपरांत नगर निगम काशीपुर द्वारा बुधवार सुबह मेला परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महापौर दीपक बाली स्वयं सुबह मेला स्थल पहुंचे और अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, उद्योगों से जुड़े लोगों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। नगर निगम द्वारा जहां उत्सव, वहां स्वच्छता के संदेश के साथ यह विशेष अभियान सुबह 7 बजे शुरू किया गया। महापौर की अपील का व्यापक असर देखने को मिला और शहरभर से लोग परिवार व मित्रों के साथ इस अभियान में शामिल होने पहुंचे। यह भी पढ़ें- बोले देहरादून- नगर निगम बनने के बाद भी नहीं बदली शहर की सूरत पूरे मेला परिसर में सफाई का व्यापक कार्य किया गया, जिसमें कचरा संग्रहण, प्लास...