काशीपुर, अप्रैल 17 -- काशीपुर। चैती मेला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तीन बजे पुलिस को एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची आईटीआई पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आईटीआई कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 60 साल के करीब होगी। शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को फोटो भेज दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...