काशीपुर, मार्च 28 -- काशीपुर। पुलिस ने चैती मेला नखासा बाजार क्षेत्र से एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शनिवार को चैती मेला थाना प्रभारी पंकज कुमार ने टीम के साथ चैती मेला, नखासा बाजार से एक युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। वहीं पैगा चौकी पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी ग्राम खाईखेड़ा, कोतवाली आईटीआई निवासी मुख्त्यार सिंह पुत्र गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...