लखीमपुरखीरी, अप्रैल 11 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। ऐतिहासिक चैती मेला के तेरहवें दिन शनिवार को सांस्कृतिक मंच पर स्कूली बच्चों व स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। शाम छह बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति, देवभक्ति और प्रेरणादायक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं देर रात तक चले संगीत सम्मेलन ने समां बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान की प्रधानाचार्या शशिबाला राबड़ा, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी, गुरुदेव रविंद्रनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र भूषण सिंह, पूर्व सभासद व व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी, नगर अध्यक्ष पारस प्रसाद मिश्र, नगर पाल...