काशीपुर, मार्च 27 -- काशीपुर। अज्ञात युवकों ने गुरुवार रात को चैती मेले में एक युवक से मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस आरोपियों को चिन्हित कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब साढे 11 बजे कुछ अज्ञात युवक पार्किंग में गाड़ी लगाने को लेकर वहां बैठे युवक से झगड़ पड़े। इतने में अज्ञात युवक उसे देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद आरोपी युवक कुछ अन्य युवकों के साथ आए और वहां मौजूद अनुराग कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम बांसखेड़ा को पकड़कर पीटने लगे और उसे लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी सभी युवक फरार हो गए। इसके बाद घायल अनुराग को प्राथमिक उपचार दिया गया। मेला चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी युवकों को तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...