काशीपुर, अप्रैल 4 -- काशीपुर। चैती मेला पार्किंग में पर्ची को लेकर हुए विवाद में पार्किंग कर्मियों और बाउंसरों ने एक भाजपा नेता से मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्किंग के बाहर प्रदर्शन कर मेला प्रशासन से ठेका निरस्त करने की मांग की। भाजपा नेता ने मेडिकल कराकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीते शुक्रवार की रात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में कार्यालय प्रभारी धर्मवीर पासी पार्किंग से अपना टू-व्हीलर लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान पार्किंग कर्मियों और बाउंसरों ने उनसे डबल पर्ची मांगी, जिसका उन्होंने विरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...