मुरादाबाद, मार्च 29 -- क्षेत्र के गांव टांडा अमरपुर में चैती मेला एकादशी के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अनेकों झांकियां शामिल हुई। शोभायात्रा में भारी तादात में श्रद्धालुओं ने सहयोग दिया। रविवार को गांव में निकाली गई शोभा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। शोभा यात्रा में भगवान शंकर, भगवान विष्णु, भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी। इसके अलावा नृत्य करती भगवान शंकर पार्वती की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। वही शोभायात्रा चामुंडा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां पर अनेकों चाट पकौड़ी आदि की दुकान लगी हुई थी। लोगों ने चाट पकौड़ियों का लुफ्त उठाया। इसके अलावा डीजे और बैंड के कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति की। मंदिर पर आरती का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर कमेटी के भारतीय किसान यूनियन के जिला...