लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, संवाददाता। ऐशबाग रामलीला मैदान में चैती महोत्सव में श्रीकृष्ण लीला के मंच पर भगवान श्रीकृष्ण के पूर्वजन्म प्रभु श्रीराम के अवतरण की लीलाओं को दर्शाया गया। रामनवमी पर राजा दशरथ के महल में रामलला के जन्म का मंचन दर्शकों में उमंग भर देता है। उधर दशरथ महल में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की धूम मच जाती है।श्रीराम के जन्म की लीला से पूर्व श्रीकृष्ण का जामवंती और सत्यभामा से विवाह, नरकासुर वध के साथ ही श्रीकृष्ण के सुदामा से मिलन के दृश्यों को कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया गया। चैती महोत्सव के मंच का आरंभ आदि शक्ति नृत्य एकेडमी की ओर से किया गया, जिसमें भक्तिगीत, स्वागतम् कृष्णा, अच्युतम् केशवम्, मधुराष्टकम्, माखन चोरी को लवली धिल्डियाल व साथी कलाकार मलखान सिंह, मौसमी, वर्षा, सौम्या, रूहानिका, आद्या...