जहानाबाद, जुलाई 8 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के चैती पिपर गांव में बीते शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में घायल धीरज का इलाज के क्रम में पटना के निजी अस्पताल में मौत हो गयी थी। इस मामले में धीरज के पिता जितेंद्र शर्मा के बयान पर घोसी थाना में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दरअसल धीरज का इलाज के क्रम में पटना पुलिस के द्वारा धीरज के पिता से फर्दबयान दिया गया था। जो मंगलवार को घोसी थाना पहुंचा इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि उसका लड़का हुलासगंज से बाइक पर सवार होकर अपना घर लौट रहा था। इसी दौरान चैती पिपर गांव के पास दो लोगों ने उनके बेटे को गोली मार कर हत्या कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...